होटल 3 *** रोम | होटल 3 *** रोम होटल थ्री स्टार रोम | होटल 3 *** रोम में | hotels



विवरण

रोम में व्यवसाय अथवा पर्यटन के लिए आने वाले लोगों के लिए रोम का होटल मोंटेकार्लो सर्वोत्तम होटलों में से एक है। अत्यंत आकर्षक, वैभवशाली और सुसज्जित होटल मोंटेकार्लो का स्वागत करने का अंदाज़ सबसे निराला और खुशनुमा है।

होटल का विनम्र, प्रोफेशनल और बहुभाषी स्टाफ रोम में किसी होटल में सबसे खुशनुमा ठहराव के लिए आपकी जरूरत की सभी जानकारियां प्रदान करेगा, शहर में घूमने और दूतावास तथा सार्वजनिक कार्यालयों को खोजने के लिए पर्यटन और व्यवहारिक जानकारी, गाइड के साथ भ्रमण और पर्यटन के लिएआरक्षण तथा एयरपोर्ट आने-जाने की व्यवस्था के साथ-साथ थिएटर, म्यूजियम, फिल्मों और सॉकर तथा रग्बी मैचों के लिए टिकट।

रोम में 3-सितारा होटलों में सर्वाधिक वैभवशाली, होटल मोंटेकार्लो परिष्कृत और आरामदेह जगह उपलब्ध कराता है जहां हमारे मेहमानों को 24 घंटे फ्रंट डेस्क और बार, इंटरनेट कॉर्नर और टीवी रूम उपलब्ध रहते हैं जहां उन्हें प्रमुख अंतरराष्ट्रीय अखबारों के साथ-साथ ब्रेकफास्ट रूम (एस्प्रेसो, अमेरिकन कॉफी, कैप्यूकिनो, आदि जैसे गर्म पेयों के लिए टेबल सर्विस के साथ कांटिनेंटल बफे स्टाइल) भी मिलेगा।

यदि आप रोम के इस होटल में कार द्वारा आ रहे हैं, तो आप होटल मोंटेकार्लो के सामने सिटी पार्किंग स्पेस पाएंगे जहां आप दिन के समय भुगतान करते हैं लेकिन रात को यह नि:शुल्क है, अथवा आप एक नज़दीकी गैराज़ में होटल की व्यवस्था का लाभ उठा सकते हैं।


सुविधाएं और सेवाए

  • विकलांग सहायता
  • 24-घंटे फ्रन्ट डेस्क
  • 24-घंटे बार
  • ब्रेकफास्ट
  • गैराज सुविधा
  • इंटरनेट कार्नर
  • समाचार पत्र
  • पर्यटन जानकारी
  • गाइड सहित भ्रमण और पर्यटन के लिए आरक्षण
  • छोटे पालतू जानवर स्वीकार
  • म्यूजियम, थिएटर्स, खेलकूद आयोजनों आदि के लिए टिकट आरक्षण
  • लांड्री और प्रैसिंग सेवा
  • ट्रांसफर सेवा उपलब्ध यदि मांगी जाए